राहुल गांधी पर अश्विनी चौबे का विवादित बयान, कहा- ‘वे ओरिजिनल गांधी नहीं’

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

Ashwini Choubey

Rahul Gandhi : एक एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने बक्सर पहुंचे अश्विनी कुमार चौबे ने मीडिया के बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा.

विज्ञापन

Rahul Gandhi : पटना. पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ऊपर विवादित बनाया दिया है. एक एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने बक्सर पहुंचे अश्विनी कुमार चौबे ने मीडिया के बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा. अश्विनी कुमार चौबे ने राहुल गांधी और उनके परिवार को नकली गांधी और संविधान का हत्यारा बताया. राहुल गांधी ने पटना दौरे के दौरान संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते बिहार में की गई जातिगत जनगणना को फर्जी बताया था. जिसपर बीजेपी के साथ-साथ जेडीयू भी राहुल गांधी पर हमलावर है.

आपके शहर में

विज्ञापन

राहुल को बताया अंबेदकर का दत्तक पुत्र

इतना ही नहीं पूर्व सांसद ने राहुल गांधी को अंबेडकर के दत्तक पुत्र की संज्ञा दे डाली. उन्होंने कहा कि अगर श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं होते तो भीमराव अंबेडकर को ये लोग संसद में घुसने तक नहीं देते. अश्विनी कुमार चौबे ने कहा, “ये ओरिजिनल गांधी नहीं हैं, ये केवल एक ‘गांधी फतिंगा’ है, जो बरसात में आता है, टिमटिमाता है और फिर नष्ट हो जाता है. असली गांधी तो बापू जी थे, जो आज भी लोगों के पूज्य हैं.”

वंशवाद सत्ता में कभी नहीं आएगा

राहुल गांधी द्वारा बिहार की जातीय जनगणना को फर्जी बताए जाने पर पलटवार करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि जब उन्होंने इंडिया गठबंधन बनाया था. तो ये लोग जाति जनगणना को आधार बनाकर पूरे बिहार में इसकी तुलना करते नहीं थकते थे, लेकिन अब ये लोग उसपर ही सवाल खड़े करने लगे हैं. उन्होंने राहुल गांधी को शुतुरमुर्ग बताते हुए उनसे उनकी जाति पूछते हुए कहा कि वे पहले वे अपनी ही जाति बता दें फिर हम इनकी बात को सही मानेंगे. ये लोग कितना भी नाक रगड़ लें, यह वंसवाद सत्ता में कभी नहीं आएगा. इससे पूर्व जदयू नेता व केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को हर चीज फर्जी नजर आती है, जबकि वे खुद ही पूरे फर्जीवाड़ा के सरदार हैं.

Read more at: बिहार भाजपा में महिलाओं के आये अच्छे दिन, संगठन में एक तिहाई पदों की मिलेगी हिस्सेदारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन