परीक्षा में लेट हुए और अवैध रूप से प्रवेश किया, तो दो साल के लिए होगा निष्कासन

Updated:
विज्ञापन
परीक्षा में लेट हुए और अवैध रूप से प्रवेश किया, तो दो साल के लिए होगा निष्कासन

इंटर वार्षिक परीक्षा 2026 का संचालन दो से 13 फरवरी तक होगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना. इंटर वार्षिक परीक्षा 2026 का संचालन दो से 13 फरवरी तक होगा. परीक्षा को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्र पर पहुंचने वाले परीक्षार्थियों द्वारा जबरन या अवैध रूप से परीक्षा परिसर में प्रवेश किये जाने पर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी. इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों को दोनों पालियों में परीक्षा शुरू होने से कम-से-कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा. वहीं परीक्षा कक्ष का मुख्य द्वार को परीक्षा प्रारंभ होने के आधे घंटे पहले बंद कर दिया जायेगा. इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी. समिति ने कहा है कि यदि कोई परीक्षार्थी निर्धारित समय से विलंब से पहुंचने के बाद बाउंड्री फांदकर या गेट पर जबरदस्ती कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने का प्रयास करता है, तो उसे क्रिमिनल ट्रेसपास का दोषी माना जायेगा. ऐसे मामलों में संबंधित परीक्षार्थी को दो वर्षों के लिए परीक्षा से निष्कासित किया जायेगा व उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज होगी. इतना ही नहीं, ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति देने वाले केंद्राधीक्षक और अन्य जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ भी निलंबन व कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Kumar Prabhat

लेखक के बारे में

By Kumar Prabhat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन