कैंपस : मिशन एडमिशन : पीपीयू में पीजी में एडमिशन के लिए आज से करें आवेदन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jun 2024 9:34 PM

विज्ञापन

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में पीजी में नामांकन के लिए मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन लिये जायेंगे.

विज्ञापन

– साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स की करीब 10 हजार सीटों पर होगा नामांकन

– दो जुलाई तक नामांकन के लिए आवेदन, चार जुलाई को जारी होगी पहली मेधा सूची

संवाददाता, पटना

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में पीजी में नामांकन के लिए मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन लिये जायेंगे. इसके लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के अधिकारिक पोर्टल https://admission.ppuponline.in/ पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. कुलपति प्रो आरके सिंह ने नामांकन व्यवस्था की पूरी जिम्मेवारी डीएसडब्ल्यू प्रो एके नाग को दी है. प्रो एके नाग ने बताया कि आवेदन के लिए विश्वविद्यालय का पोर्टल तैयार हो गया है. इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करेंगे, आवेदन में अपने इच्छुक पीजी विभाग व कॉलेजों के क्रम के अनुसार आवेदन देंगे. मेधा सूची के अनुसार उनको नामांकन में प्राथमिकता दी जायेगी. विश्वविद्यालय के पीजी विभाग व कॉलेजों में लगभग 10 हजार सीटों पर नामांकन लिये जायेंगे.

सामान्य कोटि से आवेदन के लिए आठ सौ रुपये फीस

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार सामान्य कोटि, बीसी वन, बीसी टू, इडब्ल्यूएस कोटि के अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए 800 रूपये, शेष कोटि के लिए 600 रुपये फीस निर्धारित है. पीजी रेगुलर व ट्रेडिशनल कोर्स में नामांकन के लिए स्नातक में 45 प्रतिशत अंक संबंधित स्नातक विषय, मेजर व कोर विषय में होने चाहिए.सीटें :

पटना जिले में सीट:

कला : 7451

विज्ञान : 2635

कॉमर्स : 679

नालंदा जिले में सीट

कला : 773

विज्ञान : 452

कॉमर्स : 60

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन