एनडीए व सीडीएस में 845 पदों पर नियुक्ति के लिए 30 तक आवेदन

Updated:
विज्ञापन
एनडीए व सीडीएस में 845 पदों पर नियुक्ति के लिए 30 तक आवेदन

यूपीएससी ने एनडीए व एनए-1 और सीडीएस-1 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना यूपीएससी ने एनडीए व एनए-1 और सीडीएस-1 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. परीक्षा के लिए वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर 30 दिसंबर शाम छह बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस साल एनडीए में 394 और सीडीएस में 451 पदों पर भर्ती की जायेगी. कुल मिला कर 845 पदों पर भर्ती की जायेगी. एनडीए आर्मी विंग में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या समकक्ष से (10 2) पैटर्न से 12वीं पास होना चाहिए. वहीं, एयरफोर्स और नेवल विंग के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में 10 2 पैटर्न से 12वीं पास या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. जो अभ्यर्थी इस साल 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं, वे भी फॉर्म भर सकते हैं, लेकिन उन्हें एसएसबी इंटरव्यू के समय अपने ऑरिजिनल दस्तावेज दिखाने होंगे. एनडीए में आर्मी, नेवी और एयरफोर्स विंग के लिए यूपीएससी 12 अप्रैल 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Pradhan

लेखक के बारे में

By Anurag Pradhan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन