कैंपस : स्नातक व्यावसायिक कोर्स में चौथे मेरिट राउंड के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Sep 2024 9:40 PM
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-27 व्यावसायिक कोर्स में नामांकन से बची हुई सीटों के लिए नामांकन पोर्टल के माध्यम से चौथे मेरिट राउंड के लिए अभ्यर्थी गुरुवार से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
संवाददाता, पटना पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-27 व्यावसायिक कोर्स में नामांकन से बची हुई सीटों के लिए नामांकन पोर्टल के माध्यम से चौथे मेरिट राउंड के लिए अभ्यर्थी गुरुवार से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस दौरान वैसे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, जो पूर्व में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने से चूक गये हैं. अभ्यर्थी अंतिम रूप से सात सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं. छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो एके नाग ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से चौथे मेरिट राउंड नामांकन के लिए नौ सितंबर को मेधा सूची जारी की जायेगी. इसके आधार पर महाविद्यालय की ओर से 11 सितंबर तक नामांकन लेकर वैलीडेशन करेंगे. उन्होंने बताया कि पूर्व में नामांकन पोर्टल पर पंजीकृत यूजी व्यावसायिक कोर्स सत्र 2024-27 में नामांकन लेने वाले छात्र जिनका नामांकन किसी त्रुटि के कारण नहीं हो सका है, या छूट गया हो या रद्द हो गया हो, वे सात नंबर तक सुधार करते हुए इसमें आवेदन कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










