इंटर व मैट्रिक के अंकपत्र में सुधार के लिए जमा कर सकते हैं आवेदन

Updated at : 09 Jan 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
इंटर व मैट्रिक के अंकपत्र में सुधार के लिए जमा कर सकते हैं आवेदन

इंटर व मैट्रिक वार्षिक व कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2024 में सम्मिलित परीक्षार्थियों के अंकपत्र और मूल प्रमाणपत्र में त्रुटि है, तो सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं

विज्ञापन

संवाददाता, पटना इंटर व मैट्रिक वार्षिक व कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2024 में सम्मिलित परीक्षार्थियों के अंकपत्र और मूल प्रमाणपत्र में त्रुटि है, तो सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कहा है कि वर्ष 2024 की परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों का अंकपत्र व मूल प्रमाणपत्र जारी किया जा चुका है. अगर इसमें कोई त्रुटि हो तो सुधार करने के लिए प्रमंडलीय क्षेत्रीय कार्यालय में आवेदन साक्ष्य के साथ जमा कर सकते हैं. आवेदन के लिए अंक पत्र, मूल प्रमाणपत्र में लघु, दीर्घ त्रुटि सुधार या संशोधन के लिए संगत साक्ष्य की स्वसत्यापित छायाप्रति व प्रथम श्रेणी दंडाधिकारी के माध्यम से शपथपत्र की मूल प्रति के साथ अपना आवेदन शिक्षण संस्थान के प्रधान से आवेदन को अग्रसारित करायेंगे. इसके बाद स्टूडेंट्स निर्धारित शुल्क व साक्ष्य के साथ समिति के प्रमंडलीय क्षेत्रीय कार्यालय में संबंधित काउंटर पर जमा करेंगे व प्राप्ति रसीद लेंगे. इसके बाद प्रमंडलीय क्षेत्रीय कार्यालय के उप सचिव डीएमएस के माध्यम से अविलंब संशोधन के बाद अंक या प्रमाणपत्र निर्गत करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन