ePaper

चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए आवेदन शुरू

Updated at : 14 Apr 2024 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए आवेदन शुरू

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीइटी) 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.

विज्ञापन

– परीक्षा 12 जून को पटना. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीइटी) 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो भी अभ्यर्थी देशभर के आइआइटी, एनआइटी सहित केंद्रीय, राज्य विश्वविद्यालय, संस्थान आरआइइ और सरकारी कॉलेज में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आइटीइपी) में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे इस प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं. वेबसाइट ncet.samarth.ac.in पर 30 अप्रैल रात 11:30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा शुल्क का भुगतान रात 11:50 बजे तक कर सकते हैं. आवेदन पत्र में सुधार दो से चार मई तक कर सकते हैं. परीक्षा शहर सूचना पर्ची मई के अंतिम सप्ताह में जारी की जायेगी. परीक्षा 12 जून को आयोजित की जायेगी. एनटीए ने कहा कि एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले जारी किये जायेंगे. परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जायेगी. अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू भाषा में परीक्षा दे सकते हैं. परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया की जानकारी वेबसाइट ncet.samarth.ac.in और nta.ac.in पर जाकर हासिल कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन