ePaper

नेशनल स्कूल वेटलिफ्टिंग में जहानाबाद के अनिकेत ने जीता कांस्य

Updated at : 11 Apr 2025 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
नेशनल स्कूल वेटलिफ्टिंग में जहानाबाद के अनिकेत ने जीता कांस्य

मणिपुर में सात से 12 अप्रैल तक आयोजित 68वीं नेशनल स्कूल वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जहानाबाद के अनिकेत साहिल ने कांस्य पदक जीत कर राज्य का नाम रोशन किया है.

विज्ञापन

पटना. मणिपुर में सात से 12 अप्रैल तक आयोजित 68वीं नेशनल स्कूल वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जहानाबाद के अनिकेत साहिल ने कांस्य पदक जीत कर राज्य का नाम रोशन किया है. अनिकेत फिलहाल बिहार राज्य खेल अकादमी, राजगीर में वेटलिफ्टिंग की ट्रेनिंग ले रहे हैं. अनिकेत ने कुल 218 किग्रा वजन उठाकर यह सफलता प्राप्त की. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण ने अनिकेत को बधाई देते हुए कहा कि इससे यह साबित होता है कि बिहार में खेल को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है. राज्य सरकार की ओर से खिलाड़ियों को दी जा रही खेल सुविधाओं का यह परिणाम है कि बिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की हर प्रतियोगिता में राज्य झंडा बुलंद कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DHARMNATH PRASAD

लेखक के बारे में

By DHARMNATH PRASAD

DHARMNATH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन