शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी आनंद पुष्कर ने शिक्षा विभाग के सचिव डॉ बी राजेंद्र से की भेंट

Published by : AMBER MD Updated At : 02 Sep 2025 8:20 PM

विज्ञापन

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी आनंद पुष्कर ने मंगलवार को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेंद्र से शिष्टाचार मुलाकात की.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी आनंद पुष्कर ने मंगलवार को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेंद्र से शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर पुष्कर ने उन्हें शिक्षा विभाग का दायित्व संभालने पर शुभकामनाएं दीं. बैठक के दौरान राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार, शिक्षकों की समस्याएं व शिक्षक-शिक्षार्थी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की. पुष्कर ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ बी राजेंद्र के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन और बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे. इस अवसर पर पुष्कर ने अपने पिता, बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य स्वर्गीय केदारनाथ पांडेय की सदन संस्मरण पुस्तक भी भेंट की. डॉ बी राजेंद्र ने स्व केदारनाथ पांडेय को स्मरण करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है और उनके विचार शिक्षा सुधार की दिशा में सदैव प्रेरणादायी रहेंगे. आनंद पुष्कर ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि डॉ बी राजेंद्र के नेतृत्व में शिक्षा विभाग नयी ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन