बिहटा में खेत में करंट लगने से वृद्धा और दो भैंसों की मौत
Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 07 May 2025 12:43 AM
patna news: बिहटा . आइआइटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दलेलगंज गांव में मंगलवार सुबह 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला देवंती देवी और उनकी दो भैंसों की करंट लगने से मौत हो गयी.
बिहटा . आइआइटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दलेलगंज गांव में मंगलवार सुबह 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला देवंती देवी और उनकी दो भैंसों की करंट लगने से मौत हो गयी. यह हादसा खेत में लगे ट्रांसफॉर्मर में आयी तकनीकी खराबी के कारण हुआ, जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया. देवंती रोज की तरह सुबह अपनी भैंसों को चराने खेत ले गयी थीं. ग्रामीणों के अनुसार सोमवार रात तेज आंधी और बारिश के कारण ट्रांसफॉर्मर में खराबी आ गयी थी और उसमें करंट दौड़ रहा था. सुबह जब भैंस उसके पास पहुंची, तो करंट की चपेट में आ गयीं. भैंसों को बचाने के प्रयास में देवंती भी झुलस गयी और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही आइआइटी थाना प्रभारी शिवशंकर कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेजा गया.
मृतका देवंती देवी गांव के किताब साव की पत्नी थी. उनका परिवार बेहद गरीब है और पशुपालन ही उनकी आजीविका का एकमात्र जरिया था. पंचायत के सरपंच ने प्रशासन को घटना की जानकारी दी और बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का कारण बताया. उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है. फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है.शौच के लिए गयी महिला की करंट लगने से मौत
बख्तियारपुर. मंगलवार को सालिमपुर थाना क्षेत्र के रुपस महाजी गांव में घर से शौच के लिए निकली महिला की करंट लगने से मौत हो गयी. सालिमपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के रुपस महाजी गांव निवासी रामकरण पासवान की पत्नी कलावती देवी (50 वर्ष) शौच के लिए खेत में गयी थी. इसी दौरान खेत में नंगे विद्युत तार की चपेट में आ गयी और उसकी मौत हो गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










