अमित शाह का बिहार दौरा: पटना में आज देर रात कोर कमेटी की बैठक, गोपालगंज में करेंगे बड़ी रैली को संबोधित

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 29 Mar 2025 7:14 AM

विज्ञापन

अमित शाह की फाइल फोटो

Amit Shah Bihar Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंच रहे हैं. जहां वे NDA नेताओं से मुलाकात करेंगे और सहकारिता क्षेत्र के लिए कई बड़ी योजनाओं का ऐलान करेंगे.

विज्ञापन

Amit shah Bihar Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार से दो दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे. जहां वे राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर कई अहम बैठकों में शामिल होंगे. इस दौरान वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत NDA के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे और सहकारिता क्षेत्र को मजबूती देने के लिए कई योजनाओं की सौगात भी देंगे.

शाम को पटना पहुंचेंगे शाह

भाजपा बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के अनुसार, अमित शाह आज शाम 7:45 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद वे सीधे भाजपा मुख्यालय जाकर पार्टी विधायकों और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. देर रात भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक होगी, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हो सकती है.

रविवार को सहकारिता सम्मेलन और गोपालगंज में रैली

रविवार सुबह शाह पटना में सहकारिता विभाग के एक भव्य समारोह को संबोधित करेंगे. इसके बाद वे गोपालगंज जिले में एक बड़ी रैली करेंगे, जहां भाजपा समर्थकों और जनता को संबोधित कर आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति स्पष्ट कर सकते हैं.

NDA नेताओं के साथ रणनीतिक बैठक

गोपालगंज से लौटने के बाद अमित शाह NDA की एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगे, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर होगी. इसमें भाजपा, जद(यू), लोजपा (रामविलास) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता शामिल होंगे. इस बैठक में सीट बंटवारे, चुनावी रणनीति और गठबंधन की मजबूती को लेकर चर्चा की संभावना है.

बिहार को मिलेंगी सहकारिता योजनाओं की सौगात

अपने दौरे के दौरान शाह बिहार को सहकारिता क्षेत्र में बड़ी सौगातें देंगे. रविवार को पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वे राज्य की 5350 पैक्स, मत्स्यजीवी सहयोग समितियों, बुनकर समितियों, 1000 दुग्ध उत्पादक समितियों, 300 ब्लॉक लेवल सब्जी उत्पादक समितियों और 300 हैंडलूम वीवर्स समितियों को नए अवसर देने की घोषणा करेंगे. साथ ही, मखाना प्रोसेसिंग सेंटर की स्थापना का ऐलान भी किया जाएगा, जिससे स्थानीय किसानों और उद्योगों को फायदा होगा.

बिहार चुनाव से पहले शाह का अहम दौरा

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का यह दौरा राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. एक ओर वे सहकारिता योजनाओं के जरिए जनता को लुभाने की कोशिश करेंगे, तो दूसरी ओर NDA गठबंधन को और मजबूत करने की दिशा में रणनीतिक कदम उठाएंगे. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि शाह की यह यात्रा राज्य की राजनीतिक दिशा को किस तरह प्रभावित करती है.

Also Read: Amrit Bharat Train: बिहार को दूसरी अमृत भारत ट्रेन की सौगात, इस रूट पर तेज रफ्तार सेवा शुरू करने की तैयारी

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन