अल्लू अर्जुन -रश्मिका आज आयेंगे गांधी मैदान में

फिल्म 'पुष्पा-2 द रूल' का ट्रेलर आज शाम गांधी मैदान में लाॅन्च किया जायेगा.
पटना. फिल्म ”पुष्पा-2 द रूल” का ट्रेलर आज शाम गांधी मैदान में लाॅन्च किया जायेगा. यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक मानी जा रही है और इसके ट्रेलर का इंतजार फैंस को बेहद बेसब्री से है. फिल्म की स्टार कास्ट अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और निर्देशक सुकुमार रविवार को पटना में मौजूद रहेंगे. ये सभी ट्रेलर लाॅन्च में शामिल होने पटना आ रहे हैं. इस अवसर पर अभिनेता अल्लू अर्जुन की ग्रैंड एंट्री का दृश्य फैंस के लिए एक शानदार और भव्य अनुभव होने वाला है. गांधी मैदान में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात : पुष्पा-2 के ट्रेलर लांचिंग को लेकर गांधी मैदान और उसके आसपास के इलाके में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है. सेंट्रल एसपी ने एक दिन पहले गांधी मैदान का निरीक्षण किया. आर्गेनाइजर के साथ बात की. उन्होंने बताया कि आर्गेनाइजर के सुरक्षा गार्ड के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारी, थानों की पुलिस भी रहेगी. रविवार होने के कारण ज्यादा भीड़ जुटने की संभावना है, जिसको देखते हुए पूरी तैयारी कर ली गयी है. सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी हालत में विधि व्यवस्था खराब न हो. वहीं ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने भी बताया कि ट्रैफिक पुलिस के अतिरिक्त जवान को तैनात किया गया है. स्थिति को देखते हुए रूट में बदलाव किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




