ePaper

अभिनेत्री कंगना रनौत पर अलोकतांत्रिक कार्रवाई के खिलाफ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का फूंका पुतला

Updated at : 11 Sep 2020 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
अभिनेत्री कंगना रनौत पर अलोकतांत्रिक कार्रवाई के खिलाफ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का फूंका पुतला

पटना : दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में महाराष्ट्र की उद्धव सरकार सवाल पूछनेवाली अभिनेत्री कंगना रनौत का घर अलोकतांत्रिक तरीके से तोड़े जाने के खिलाफ आज पटना में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के युवा संभाग द्वारा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का पुतला दहन बोरिंग रोड चौराहे पर किया गया.

पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष जय सिंह राठौड़ और प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने किया. इस मौके पर युवाओं ने उद्धव ठाकरे और संजय राउत के खिलाफ नारेबाजी की. जय सिंह राठौड़ ने कंगना रनौत को को क्षत्राणी बताते हुए कहा कि कंगना सच की लड़ाई लड़ रही हैं. इसमें पूरा देश उनके साथ है.

उन्होंने कहा कि कंगना रनौत ने बॉलीवुड के मूवी माफिया और ड्रग माफिया को बेनकाब करने का काम किया है. वरना, क्षत्रिय समाज के बेटे की हत्या का सच बाहर नहीं आता. कंगना ने इन माफियाओं के बारे में सरकार से पूछा, तो बाला साहेब की सोच को तिलांजलि देनेवाली शिवसेना के नेताओं ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर एक क्षत्राणी का अपमान किया है, जो भारत की बेटी है. हम यह अपमान नहीं सहेंगे. आज पूरा देश कंगना के साथ है.

जय सिंह राठौड़ ने उद्धव ठाकरे सरकार द्वारा कंगना के दफ्तर में तोड़फोड़ को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि महाराष्ट्र में लोकतंत्र को शिवसेना ने तार-तार करने का काम किया है. इस सरकार के लिए हाई कोर्ट के ऑर्डर भी मायने नहीं रखते, तभी तो स्टे के बावजूद बुलडोजर चलाये गये. पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया.

हम पूछना चाहते हैं कि महाराष्ट्र सरकार आखिर किसको बचा रही है. वहां लाखों अवैध कंस्ट्रक्शन हैं. उन पर बुलडोजर क्यों नहीं चला? उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पूरी मजबूती से कंगना के साथ है और जरूरत पड़ी, तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे. कंगना के अपमान हम बर्दाश्त नहीं करनेवाले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन