लालू से नहीं हुई बात, अकेले चुनाव लड़ेगा एआइएमआइएम

Updated:
विज्ञापन
लालू से नहीं हुई बात, अकेले चुनाव लड़ेगा एआइएमआइएम

आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) की बिहार इकाई के अध्यक्ष अख्तरूल ईमान गुरुवार को राजद के शीर्ष नेतृत्व से मिलने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सरकारी आवास पहुंचे .

विज्ञापन

, मिलने पहुंचे अख्तरूल ईमान निराश होकर लौटे संवाददाता, पटना आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) की बिहार इकाई के अध्यक्ष अख्तरूल ईमान गुरुवार को राजद के शीर्ष नेतृत्व से मिलने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सरकारी आवास पहुंचे . यहां उन्हें अंदर प्रवेश नहीं दिया गया. सुरक्षा बलों ने गेट के बाहर ही रोक दिया. क्षोभ-आक्रोश प्रकट कर वे वापस चले गये. दरअसल वे अपने समर्थकों के साथ लालू से मिलकर गठबंधन पर बात करना चाहते थे. वह बैंड बाजे के साथ 10 सर्कुलर रोड पहुंचे थे. इस दौरान अख्तरूल राजद नेता के रवैये से नाराज दिखे. मुसलमानों के वोटों में बिखराव की आशंका जताते हुए एआइएमआइएम की बिहार इकाई के अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने राजद के रवैये पर क्षोभ प्रकट किया. अख्तरूल ईमान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने राजद के कई विधायकों के माध्यम से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को अपना संदेश भेजा था, लेकिन उनकी तरफ से हमें सलाह दी गयी कि एआइएमआइएम इस बार चुनाव में भाग नहीं ले. उन्होंने कहा कि इसके बावजूद हम लोग यह चाहते हैं कि विधानसभा चुनाव में वोटों का बंटवारा नहीं हो. इसीलिए जिस पार्टी ने उनके चार विधायकों को तोड़ा, उसके साथ भी दिल पर पत्थर रखकर गठबंधन करने को तैयार हैं. वह उनका दल अकेले चुनाव लड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन