ePaper

विधान सभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ पार्टी से जुड़े अधिवक्ता दें जीत दिलाने में योगदान : सीएम

Updated at : 26 Apr 2025 12:50 PM (IST)
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ पार्टी से जुड़े अधिवक्ता दें जीत दिलाने में योगदान : सीएम

विधान सभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ पार्टी से जुड़े अधिवक्ता दें जीत दिलाने में योगदान : सीएम

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बिहार प्रदेश जदयू विधि प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित अधिवक्ता समागम का किया उद्घाटन

संवाददाता,पटना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को जदयू से जुड़े अधिवक्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने में अपना योगदान देने की अपील की. पार्टी कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में जदयू विधि प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित अधिवक्ता समागम को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने जदयू विधि प्रकोष्ठ के गठन पर खुशी जतायी. उन्होंने विश्वास जताया कि विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ता साथी पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सब न्याय के साथ विकास के सरकार के संकल्प को जमीन पर क्रियान्वित करने में सहयोग करेंगे. उन्होंने अधिवक्ताओं से आग्रह किया कि वे पूरी ताकत से एकजुट होकर काम करें.मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने समाज के सभी वर्गों एवं राज्य के सभी क्षेत्रों के विकास के लिये काम किया है. महिलाओं के उत्थान के लिये काफी कार्य किया गया है. उन्होंने कहा कि हम शुरू से एनडीए के साथ रहे हैं. बीच में हम उधर चले गये थे, लेकिन अब कहीं नहीं जायेंगे. एनडीए के साथ ही रहेंगे. हमलोग एनडीए के सभी साथी एकजुट होकर बिहार विधान सभा चुनाव लड़ेंगे. इस कार्यक्रम के आयोजन के लिये उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया.कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर तथा बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया गया. इस अवसर पर जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद ललन सर्राफ, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, पूर्व मंत्री श्याम रजक, जदयू विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा आनंद कुमार सहित सभी जिलों से आये हुये बड़ी संख्या में अधिवक्तागण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mithilesh kumar

लेखक के बारे में

By Mithilesh kumar

Mithilesh kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन