बिहार बोर्ड : 11वीं में एडमिशन के लिए थर्ड मेरिट लिस्ट के आधार पर 31 तक होगा एडमिशन

Updated:
विज्ञापन
बिहार बोर्ड : 11वीं में एडमिशन के लिए थर्ड मेरिट लिस्ट के आधार पर 31 तक होगा एडमिशन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए ओएफएसएस पोर्टल पर थर्ड मेरिट लिस्ट जारी कर दी है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए ओएफएसएस पोर्टल पर थर्ड मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. छात्र वेबसाइट ofssbihar.net पर जाकर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं. मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा. थर्ड लिस्ट में शामिल स्टूडेंट्स 31 जुलाई तक जाकर आवंटित शिक्षण संस्थानों में एडमिशन करवा सकते हैं. चयन सूची में न आने वाले स्टूडेंट्स 31 जुलाई तक विकल्प में संशोधन कर सकते हैं. बोर्ड ने सभी स्कूल प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वे प्रतिदिन ऑनलाइन पोर्टल पर एडमिशन लेने वाले छात्रों की जानकारी अपडेट करेंगे. एडमिशन पूरा करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना ओएफएसएस इंटीमेशन लेटर 2025 ले जाना होगा, जिसे उसी वेबसाइट से डाउनलोड भी किया जा सकता है. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और आवश्यक शुल्क के भुगतान के बाद ही दाखिला दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Pradhan

लेखक के बारे में

By Anurag Pradhan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन