माॅनसून की तैयारी में लापरवाही पायी तो दोषी अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : डीएम

Published by : KUMAR PRABHAT Updated At : 10 Feb 2026 1:00 AM

विज्ञापन

सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जलजमाव को लेकर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना. सोमवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जलजमाव को लेकर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. यदि तैयारियों में शिथिलता, लापरवाही या अनियमितता पायी गयी, तो उसे आपराधिक लापरवाही मानते हुए दोषी अधिकारियों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. बता दें कि, सात फरवरी को प्रभात खबर ने ‘नौ विभागों ने 132 जगहों पर की खुदाई, पाइप का कनेक्शन व नाला टूटा’ हेडिंग से प्रमुखता से समस्या को उठाया था.

ड्रेनेज पंपिंग स्टेशनों को भी एक्टिव करने का निर्देश :

जिलाधिकारी ने बताया कि कम समय में अधिक बारिश जलजमाव का एक बड़ा कारण है. इससे निबटने के लिए सभी डीपीएस पर पंपों का कार्यरत रहना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में नालों पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए. इसके लिए विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम द्वारा सर्वे और जांच करायी जायेगी. साथ ही मुख्य नालों, मैनहोल और कैचपिट की सफाई का सत्यापन भी कराया जायेगा.

विज्ञापन
KUMAR PRABHAT

लेखक के बारे में

By KUMAR PRABHAT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन