गैर पंजीकृत टूर्नामेंट में खेलने वाले क्रिकेटरों पर कार्रवाई होगी

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) द्वारा गठित पटना जिला क्रिकेट संघ संचालन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार और सदस्य रहबर आबदीन ने पटना जिला के क्रिकेटरों व क्लब पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बीसीए के अनधिकृत यूनिट समेत किसी भी गैर मान्यता प्राप्त क्रिकेट आयोजनों से अपने आपको हर हाल में दूर रखें. अगर कोई इसका उल्लंघन करते हुये पाये जायेंगे तो क्रिकेट संचालन समिति सीधे कार्रवाई करेगी.
पटना़ बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) द्वारा गठित पटना जिला क्रिकेट संघ संचालन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार और सदस्य रहबर आबदीन ने पटना जिला के क्रिकेटरों व क्लब पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बीसीए के अनधिकृत यूनिट समेत किसी भी गैर मान्यता प्राप्त क्रिकेट आयोजनों से अपने आपको हर हाल में दूर रखें. अगर कोई इसका उल्लंघन करते हुये पाये जायेंगे तो क्रिकेट संचालन समिति सीधे कार्रवाई करेगी. रहबर आबदीन ने कहा कि पटना जिला क्रिकेट संघ संचालन समिति से पंजीकृत खिलाड़ी बिहार में होने वाले वैसे किसी भी टूर्नामेंट में हिस्सा न लें जो बीसीए से मान्यता प्राप्त नहीं हो़ खिलाड़ियों के लिए खेल के साथ-साथ अनुशासन भी जरूरी है. आप जिस संस्था से जुड़े हैं उसके कायदे कानून का पालन करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




