ePaper

राष्ट्रीय चिह्न व बिहार का अपमान करने वालों पर हो कार्रवाई : सम्राट

Updated at : 09 Sep 2025 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय चिह्न व बिहार का अपमान करने वालों पर हो कार्रवाई : सम्राट

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कश्मीर में राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का अपमान करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय प्रतीक और बिहार का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कश्मीर में राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का अपमान करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय प्रतीक और बिहार का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. अशोक स्तंभ को बिहार खासकर मगध क्षेत्र की अस्मिता से जोड़ते हुए कहा कि सम्राट अशोक बिहार के गौरव थे. इस मामले में उन्होंने राजद और कांग्रेस पर सीधा निशाना साधा.उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि महागठबंधन के दलों को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए. बिहार के गौरवशाली इतिहास के अपमान के मुद्दे को लालू प्रसाद और उनके परिवार द्वारा हल्के में लेना बिहार का अपमान है. राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान करना राष्ट्रद्रोह है. इसके लिए बने कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए. ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान एक मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए अपशब्द कहे जाने और केरल कांग्रेस द्वारा बिहार को बीड़ी से जोड़े जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन जानबूझ कर बिहार और बिहारियों का अपमान कर रहा है. सम्राट चौधरी ने कहा कि भारत की सभ्यता, संस्कृति और प्रतीक का विरोध करने वालों पर देशद्रोह कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए. सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद के लिए एनडीए उम्मीदवार को लेकर जारी अटकलों को भी खारिज किया. उनका कहना था कि भाजपा और जदयू का गठबंधन स्वाभाविक गठबंधन है. सीएम नीतीश कुमार ही एनडीए के मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं और विधानसभा चुनाव के बाद भी रहेंगे.

बी सुदर्शन रेड्डी की लालू प्रसाद से मुलाकात की आलोचना की: उपमुख्यमंत्री ने उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एवं उपराष्ट्रपति पद के लिए इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी की राजद प्रमुख लालू प्रसाद से मुलाकात की कड़ी आलोचना की.श्री चौधरी ने कहा कि जो व्यक्ति सजायाफ्ता अपराधी हो उससे गठबंधन कर चुनाव लड़ना और मिलना वह भी एक जज का, लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत है. लालू प्रसाद से मुलाकात करना ही लोकतंत्र को शर्मसार करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन