ePaper

Aaj Ka Rashifal 10 दिसंबर: आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा या कष्टकारी, देखें मेष से मीन तक राशिफल

Updated at : 10 Dec 2022 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 10 दिसंबर: आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा या कष्टकारी, देखें मेष से मीन तक राशिफल

मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा. लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

आज तारीख है 10 दिसंबर 2022 दिन शनिवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए. हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा, क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल मेष से लेकर मीन तक का…

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

धनार्जन होगा. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. प्रमाद न करें. व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है. यदि आप व्यापार के क्षेत्र में हैं तो आज के दिन आपको अपनी बुद्धिमता का परिचय देना होगा. कई ऐसे अवसर आयेंगे जो आपके लिए लाभदायक होंगे, ऐसे में सही समय पर लिया गया निर्णय आपको बड़ा धन लाभ दिलवा सकता हैं.

लकी नंबर- 7

लकी कलर- सलेटी

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

संतान के कार्यों पर नजर रखें. पूंजी निवेश बढ़ेगा. प्रचार-प्रसार से दूर रहें. रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपने परिवारवालों का पूरा सहयोग मिलेगा तथा वे एक नयी ऊर्जा के साथ अपनी पढ़ाई को शुरू करेंगे.

लकी नंबर- 1

लकी कलर – केसरी

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

जोखिम व जमानत के कार्य न करें. लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी. शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा. यदि आप किसी बात को लेकर तनाव में है और मन में बुरे विचार आ रहे हैं तो इसे किसी अपने के साथ अवश्य साँझा करे. आपको लगेगा कि इसे बताने का कोई लाभ नहीं.

लकी नंबर – 4

लकी कलर- नीला

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

भौतिक विकास के कार्यों को बल मिलेगा.फालतू खर्च होगा. भागीदारी के प्रस्ताव आएंगे. दिनचर्या नियमित रहेगी. यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे. परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करे. घर में कोई कार्यक्रम हो सकता हैं जिसमें सभी की सहभागिता रहेगी. घरवालों की आपसे कुछ बातों को लेकर अपेक्षा रहेगी जिसमें आप सफल होंगे.

लकी नंबर- 9

लकी कलर- पीला

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

प्रतिष्ठा बढ़ेगी. शत्रु शांत रहेंगे. धनार्जन होगा.आज विशेष लाभ होने की संभावना है.मेहनत का फल मिलेगा. कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी.यदि नौकरी करते हैं तो आपका अपने सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता हैं जिससे आपसी द्वेष बढ़ सकता हैं. ऐसे में अपने ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाकर रखे व किसी भी बात को बढ़ा चढ़ाकर न दिखाए.

लकी नंबर- 5

लकी कलर- गुलाबी

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

मान बढ़ेगा. मेहमानों का आवागमन होगा. उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी. प्रसन्नता रहेगी. जल्दबाजी न करें. जोखिम के कार्यों से दूर रहें. सगे-संबंधियों का आपसे मेलझोल और बढ़ेगा तथा आपसी भाईचारे में वृद्धि होगी. इस दौरान अपने क्रोध को नियंत्रण में रखे व सभी के साथ मीठी वाणी बोले.

लकी नंबर- 3

लकी कलर- भूरा

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

मानसिक रूप से आपको कोई चिंता रहेगी जिसका प्रभाव दैनिक कार्यों पर पड़ेगा. आपका स्वभाव पहले की अपेक्षा में गुस्सैल व चिढ़चिढ़ा रहने की संभावना है.मानसिक रूप से आपको कोई चिंता रहेगी जिसका प्रभाव दैनिक कार्यों पर पड़ेगा. आपका स्वभाव पहले की अपेक्षा में गुस्सैल व चिढ़चिढ़ा रहने की संभावना है. ऐसे में यदि आपने धैर्य से काम नही लिया तो स्थिति बिगड़ भी सकती है.

लकी नंबर- 2

लकी कलर- ग्रे

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे. भेंट आदि की प्राप्ति होगी.कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी. व्यापार में उन्नति के योग हैं.यदि आप कॉलेज में हैं तो आज के दिन आपको किसी क्षेत्र में ऑनलाइन काम करने का अवसर मिल सकता हैं लेकिन आपकी रुचि उसमे कम होगी. आप स्वयं के सुधार में ज्यादा व्यस्त रहेंगे.

लकी नंबर- 7

लकी कलर- महरून

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

उदर विकार के योग के कारण खान-पान पर संयम रखें. विवादों से दूर रहना चाहिए.आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है. वाणी पर नियंत्रण रखें.यदि आप नौकरी करते हैं तो आपकी कुशलता व त्वरित काम करने के कारण वरिष्ठ अधिकारी व बॉस आपसे प्रसन्न होंगे जिस कारण पदोन्नति भी संभव हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा भी हो सकती हैं जिससे आत्म-विश्वास में बढ़ोत्तरी होगी.

लकी नंबर- 6

लकी कलर- आसमानी

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

धनार्जन होगा. प्रमाद न करें. संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य सफल होंगे. जिनको मधुमेह व बीपी की समस्या हैं. वे आज के दिन अपना विशेष ध्यान रखे अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है.

लकी नंबर- 9

लकी कलर- संतरी

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए. नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है. व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा. लेखन, पत्रकारिता, मीडिया की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा तथा उन्हें नए अवसर भी प्राप्त होंगे. छात्र खूब मेहनत करे.

लकी नंबर- 1

लकी कलर- हरा

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

रुके कार्य बनेंगे. जोखिम न लें. वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा. जिनका विवाह हो चुका हैं उन्हें अपने साथी का पूरा सहयोग मिलेगा. आप अपने साथी की किसी बात को लेकर बहुत प्रसन्न भी रह सकते हैं. प्रेम जीवन में रह रहे लोगों के लिए भी आज का दिन सर्वश्रेष्ठ सिद्ध होगा तथा आपके अपने साथी के साथ कुछ यादगार अनुभव रहेंगे.

लकी नंबर- 8

लकी कलर- श्वेत

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

मो. 8080426594/9545290847

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन