Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार के इन 26 जिलों में गरज-चमक के साथ होगी भयंकर बारिश! IMD ने जारी किया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम ने फिर करवट ली है. बुधवार को राज्य के 26 जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और बिजली गिरने की चेतावनी दी है. वहीं नेपाल में हुई बारिश से उत्तर बिहार की नदियां उफान पर हैं, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है.

विज्ञापन

Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत दिख रहे हैं. बुधवार को राज्य के 26 जिलों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है. पूर्वानुमान के अनुसार, इन जिलों में आज गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग ने बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. विशेष रूप से किसानों और ग्रामीण इलाकों के लोगों को खेतों में काम करते समय या खुले मैदानों में रहने से परहेज करने की सलाह दी गई है.

नेपाल की बारिश से बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा

हालांकि, पिछले 24 घंटे में बिहार के किसी भी जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई, लेकिन नेपाल में लगातार हो रही बारिश से उत्तर बिहार की कई नदियां उफान पर हैं. इससे प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है.

कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति

कोसी और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ने से सुपौल जिले के छह प्रखंडों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. रिपोर्ट के अनुसार, करीब 5 हजार घरों में पानी घुस गया है. वहीं, मधुबनी जिले में करीब एक लाख की आबादी प्रभावित हुई है. नेपाल की सरिसवा नदी में आई बाढ़ का असर रक्सौल और उसके आसपास के इलाकों में साफ दिख रहा है. बाढ़ का पानी रामगढ़वा, सुगौली, सेमरा और मोतिहारी के निचले इलाकों तक फैल चुका है.

स्थानीय कारणों से बनी अस्थिरता

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, भले ही मानसून कमजोर पड़ चुका है, लेकिन स्थानीय वायुमंडलीय अस्थिरता के कारण कई इलाकों में थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी हो सकती है. इस दौरान बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ने की आशंका है. विभाग ने कहा है कि लोगों को मौसम के प्रति अधिक सतर्क रहने की जरूरत है. कृषि विशेषज्ञों ने भी चेतावनी दी है कि तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना वाले जिलों में खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है.

राजधानी पटना में बादल और बूंदाबांदी के आसार

राजधानी पटना में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. विभाग ने पटना के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है. मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.98 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे तक बिहार के कई हिस्सों में बिजली और बारिश का दौर जारी रह सकता है. लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम से जुड़ी हर अपडेट पर नजर रखें और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचें.

Also Read: दिल्ली जा रही हैं मैथिली ठाकुर, बीजेपी के शीर्ष नेताओं से करेंगी मुलाकात… जानिए अंदर क्‍या हो रही है बात

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन