फतुहा में पइन में डूबने से युवक की गयी जान

Updated:
विज्ञापन
फतुहा में पइन में डूबने से युवक की गयी जान

मछरियावां गांव से उत्तर पइन में डूबने से एक युवक की मौत शनिवार की देर शाम हो गयी.

विज्ञापन

फतुहा. मछरियावां गांव से उत्तर पइन में डूबने से एक युवक की मौत शनिवार की देर शाम हो गयी. युवक की पहचान मच्छरियावां गांव निवासी जागेश्वर प्रसाद के पुत्र निरंजन कुमार (41वर्ष) के रूप में हुई है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि निरंजन शनिवार की शाम गांव से उत्तर बड़ी बगीचा अलंग पर शौच करने गया था. इस क्रम में पैर फिसल जाने के कारण पानी भरे पइन में डूब गया. घंटों बाद ग्रामीणों के सहयोग से पइन से शव को निकाला गया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव एनएमसी भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mahesh Kumar

लेखक के बारे में

By Mahesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन