पटना में आर्मी के रिटायर्ड जवान ने की आत्महत्या, घर में मौजूद लोग भी नहीं सुन पाए पिस्टल से चली गोली की आवाज

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 08 Apr 2025 8:57 AM

विज्ञापन

आर्मी जवान की तस्वीर

Suicide News: राजधानी पटना के आरकेपुरम इलाके में रामनवमी की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. जहां एक पूर्व सैनिक पिंकू कुमार ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. परिवार और आसपास के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं.

विज्ञापन

Suicide News: राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र अंतर्गत आरकेपुरम मोहल्ले में रविवार की देर रात एक दर्दनाक घटना घटी. सेना से रिटायर पूर्व सैनिक पिंकू कुमार (40 वर्ष) ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली. वह मूल रूप से बिहटा के अमहरा के मीठापुर निवासी थे और वर्तमान में पत्नी नीतू देवी, एक पुत्र और एक पुत्री के साथ आरकेपुरम में किराये के मकान में रह रहे थे.

बेटे-बेटी और पत्नी घर में मौजूद, नहीं सुनी गोली की आवाज

पिंकू कुमार भारतीय सेना से करीब आठ वर्ष पहले सेवानिवृत्त हुए थे और वर्तमान में बैंक के एटीएम में गार्ड की नौकरी कर रहे थे. उनकी पत्नी नीतू देवी ने पुलिस को बताया कि वह कुछ दिनों से तनाव में थे. रविवार की रात परिवार के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए. सुबह दरवाजा नहीं खुला तो जबरन दरवाजा तोड़ा गया. अंदर पिंकू का शव बेड पर खून से लथपथ पड़ा था. सीने में गोली लगी थी और पास में लाइसेंसी पिस्टल भी पड़ी थी.

एफएसएल टीम कर रही जांच, पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष पीके भारद्वाज ने बताया कि घटना की गहन जांच की जा रही है. एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं. मृतक की पत्नी के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आत्महत्या का कारण पारिवारिक या मानसिक तनाव माना जा रहा है, जिसकी विस्तृत जांच जारी है.

Also Read: बिहार के गया में एक ही झटके में उजड़ गया पूरा परिवार, तालाब में स्कॉर्पियो गिरने से पति-पत्नी और दो बेटों की मौत

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन