पटना में नेता जी की बर्थडे पार्टी में चल रहा था बड़ा खेल, पुलिस ने मारी रेड तो हुआ खुलासा

Updated at : 26 Mar 2025 12:22 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Teacher

सांकेतिक तस्वीर

Patna News: पटना जिले के बाढ़ में एक फैमिली रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी की आड़ में शराब पार्टी चल रही थी. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया और रेस्टोरेंट को सील कर दिया.

विज्ञापन

Patna News: पटना जिले के बाढ़ में पुलिस ने एक फैमिली रेस्टोरेंट में शराब पार्टी करते एक स्थानीय नेता समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. ये सभी बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करने पहुंचे थे, लेकिन शराबबंदी वाले राज्य में जश्न मनाना महंगा पड़ गया. पुलिस ने रेस्टोरेंट को सील कर दिया और मौके से बीयर व शराब की बोतलें बरामद की हैं.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने मारा छापा

सीओ नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रोटी-बोटी फैमिली रेस्टोरेंट में शराब पार्टी चल रही है. इस इनपुट के आधार पर छापेमारी की गई. पुलिस के पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर 6 लोगों को मौके से दबोच लिया.

होटल संचालक फरार, पुलिस कर रही तलाश

बाढ़ थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि व्यावसायिक प्रतिष्ठान में अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी, जो पूरी तरह से गैरकानूनी है. होटल संचालक फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है. पुलिस अब होटल के अन्य दस्तावेजों की भी जांच कर रही है.

Also Read: डॉ. सुरभि राज हत्याकांड की पूरी कहानी, हॉस्पिटल की HR से था पति का अफेयर!

शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन

बिहार में शराबबंदी लागू है और प्रशासन इसे सख्ती से लागू कर रहा है. पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि किसी भी होटल या रेस्टोरेंट में शराब परोसने की सूचना मिलते ही कठोर कार्रवाई होगी. उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि ऐसी किसी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन