बिप्रसे से आइएएस बने एक दर्जन अफसर इस साल होंगे सेवानिवृत्त

बिहार में इस साल यानी 2025 में भारतीय प्रशासनिक और बिहार प्रशासनिक सेवा के करीब तीन दर्जन से अधिक अधिकारी सेवानिवृत्त होंगे.
संवाददाता,पटना बिहार में इस साल यानी 2025 में भारतीय प्रशासनिक और बिहार प्रशासनिक सेवा के करीब तीन दर्जन से अधिक अधिकारी सेवानिवृत्त होंगे. इसमें मुख्य सचिव स्तर के पांच अधिकारी,बिप्रसे से आइएएस बने एक दर्जन अधिकारी और बिप्रसे के करीब डेढ़ दर्जन अधिकारी हैं. बिप्रसे से आइएएस बने विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सचिव 2011 बैच के आइएएस अधिकारी निर्मल कुमार राय सितंबर में, किशनगंज के बंदोबस्त अधिकारी और 2011 बैच के आइएएस शिव कुमार शैव जून में, 2011बैच के ही विश्वनाथ चौधरी अप्रैल में, 2013 बैच के अनिमेष पांडेय मई में,2013 के ही संजय कुमार, सुधांशु कुमार सिंह और संजीव कुमार सिन्हा जनवरी में सेवानिवृत्त हो चुकें हैं, जबकि 2013 बैच के निशीथ वर्मा अगस्त में और इबरार आलम अक्तूबर में सेवानिवृत होंगे. बिप्रसे के डेढ़ दर्जन अधिकारी भी 2025 में होंगे रिटायर्ड : बिप्रसे के डेढ़ दर्जन अधिकारी भी 2025 में रिटायर्ड होंगे, जिसमें विशेष सचिव और समकक्ष स्तर के रमण कुमार सिन्हा,तारिक इकबाल,राजेश कुमार, शशि शेखर चौधरी,विश्वजीत हेनरी, सुनील कुमार,अनिल कुमार, खुर्शीद आलम, संजीव कुमार, मीना कुमारी, गुफरान अहमद,मनोज कुमार,आशीष सिन्हा और शेख जियाउल हसन प्रमुख हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




