प्रत्येक वार्ड में एक नगर मित्र का होगा चयन
Author Kumar prabhat
Updated:
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर पटना नगर निगम द्वारा एक नयी पहल की शुरुआत की जा रही है.
विज्ञापन
संवाददाता, पटना.
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर पटना नगर निगम द्वारा एक नयी पहल की शुरुआत की जा रही है. अब हर वार्ड से एक ‘नगर मित्र’ का चयन होगा. इसकी मदद से अपने क्षेत्र में स्वच्छता अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी. नगर मित्र के चयन की प्रक्रिया पटना नगर निगम के सफाई इंस्पेक्टर व सिटी मैनेजर की निगरानी में होगी. चयन के दौरान संबंधित क्षेत्र के आसपास के घरों से भी जानकारी ली जायेगी, ताकि सही लोग का नगर मित्र के रूप में चुना जा सके.अपने आसपास में नियमित निगरानी करेंगे नगर मित्र :
नगर मित्र की भूमिका केवल निगरानी तक नहीं होगी, बल्कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने, नागरिकों को जागरूक करने व स्वच्छ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित भी करेंगे.दो हजार नगर शत्रु चिह्नित :
सभी अंचलों में निगम की टीम खुलेे में पेशाब व थुकने वाले को फाइन कर रही है. सबसे ज्यादा नगर शत्रु जंक्शन एरिया व मल्टी मॉडल हब में पकड़े गये. मालूम हो कि अभियान के तहत लगभग दो हजार लोगों को चिह्नित किया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










