ePaper

लालू के कुनबे पर सुशील मोदी का एक और वार : तेजप्रताप-तेजस्वी ने भी छिपायी उम्र, कार्रवाई सिर्फ गणेश पर क्यों?

Updated at : 04 Jun 2017 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
लालू के कुनबे पर सुशील मोदी का एक और वार : तेजप्रताप-तेजस्वी ने भी छिपायी उम्र, कार्रवाई सिर्फ गणेश पर क्यों?

पटना : बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता सुशील मोदी ने राजद सुप्रीमो लालू यादव के कुनबे पर एक बार फिर निशाना साधा है. इस बार सुमो ने लालू यादव के बेटों तेजस्वी और तेजप्रताप के उम्र को लेकर की गयी हेरफेर को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है. बताते चलें कि इंटर आर्ट्स […]

विज्ञापन

पटना : बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता सुशील मोदी ने राजद सुप्रीमो लालू यादव के कुनबे पर एक बार फिर निशाना साधा है. इस बार सुमो ने लालू यादव के बेटों तेजस्वी और तेजप्रताप के उम्र को लेकर की गयी हेरफेर को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है.

बताते चलें कि इंटर आर्ट्स फर्जी टॉपर गणेश की गिरफ्तारी के बाद विवाद और भी बढ़ता जा रहा है. गौरतलब है कि गणेश की गिरफ्तारी की वजह उसका उम्र छिपा कर बोर्ड को धोखा देना है.

अब इस उम्र के मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गयी है. रविवार को सुबह सांसद पप्पू यादव ने लालू प्रसाद के दोनों बेटे पर उम्र में गड़बड़ी को लेकर हमला बोला था.

अब इस कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने भी तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव के उम्र में हेरफेर को लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार को घेरा है.

सुशील मोदी ने अपने ट्विटर और फेसबुक अकाउंट पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि जब शपथ पत्र के अनुसार लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप की उम्र 25 वर्ष, छोटे बेटे तेजस्वी की उम्र 26 वर्ष है.

ऐसे में जब छोटे भाई की उम्र बड़े भाई से ज्यादा हो सकती है और सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती है, फिर गणेश टॉपर पर उम्र छिपाने के आरोप में कार्रवाई क्यों?

ज्ञातव्य हो कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सौंपे गये शपथ पत्र मेंअपने-अपने उम्र प्रमाण को लेकर लालू प्रसाद के दोनों बेटे सुर्खियों में आ गये थे. असल में स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से उम्र में बड़े हैं.

सुशील मोदी का आरोप, विधायक को-ऑपरेटिव में लालू प्रसाद का 5 नामी-बेनामी प्लॉट

लेकिन चुनाव आयोग को दिये शपथ पत्र में तेज प्रताप यादव की उम्र तेजस्वी से कम दिखायी गयी. जहां लालू के छोटे बेटे तेजस्वी 26 साल के बताये गये, वहीं तेजप्रताप की उम्र 25 साल कर दी गयी.

चुनाव के बाद यह विवाद थम चुका था. लेकिन इंटर आर्ट्स में फर्जी टॉपर गणेश की गिरफ्तारी ने एक बार फिर से इन दोनों भाइयों की उम्र को लेकर बहस छेड़ दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन