नेपाल के राजदूत दीप कुमार उपाध्याय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की मुलाकात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2017 7:06 PM
पटना : भारत में नेपाल के राजदूत दीप कुमार उपाध्याय ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की. पटना के एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में नीतीश कुमार से मुलाकात के क्रम में दीप कुमार उपाध्याय ने नीतीश को नेपाल आने आमंत्रण दिया. मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नेपाल […]
पटना : भारत में नेपाल के राजदूत दीप कुमार उपाध्याय ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की. पटना के एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में नीतीश कुमार से मुलाकात के क्रम में दीप कुमार उपाध्याय ने नीतीश को नेपाल आने आमंत्रण दिया. मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नेपाल के राजदूत से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने नेपाल में पनबिजली की संभावनाओं के उपयोग करने पर बल दिया.
मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार ने कहा कि यह भारत और नेपाल दोनों देशों के लिये लाभकारी होगा. इससे उर्जा, बाढ़ नियंत्रण तथा सिंचाई के क्षेत्र में काफी फायदा होगा. नेपाल के राजदूत दीप कुमार उपाध्याय ने जल प्रबंधन पर संगोष्ठी आयोजित करने की बात कही. मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों में भारत और नेपाल के बीच सड़क मार्ग को और सुदृढ करने पर भी चर्चा हुयी.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश ने नेपाल के राजदूत दीप कुमार उपाध्याय को प्रतीक चिन्ह भेंट किया. मुलाकात के दौरान मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










