विनोद खन्ना के निधन पर CM नीतीश ने जताया शोक

Published at :27 Apr 2017 1:57 PM (IST)
विज्ञापन
विनोद खन्ना के निधन पर CM नीतीश ने जताया शोक

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अभिनेता विनोद खन्ना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में खन्ना के निधन पर शोक जताया है. ज्ञात हो कि अपने जमाने के दिग्गज फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना का आज सुबह यहां एक […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अभिनेता विनोद खन्ना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में खन्ना के निधन पर शोक जताया है. ज्ञात हो कि अपने जमाने के दिग्गज फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना का आज सुबह यहां एक अस्पताल में निधन हो गया. वह 70 साल के थे.खन्ना को शरीर में पानी की कमी के चलते 31 मार्च को सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल के अधिकारियों ने उनके निधन की वजह के बारे में बताने से इनकार कर दिया है.

अभिनेता ने वर्ष 1968 में ‘मन का मीत’ फिल्म के साथ अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। उन्हें ‘मेरे अपने’, ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘कुर्बानी’, ‘दयावान’ और ‘जुर्म’ जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए खासतौर पर याद किया जाता है. अंतिम बार वह वर्ष 2015 में शाहरूख खान अभिनीत ‘दिलवाले’ में नजर आये थे.

यह भी पढ़ें-
दिग्‍गज बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्‍ना का 70 साल की उम्र में निधन

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन