ePaper

आधी सामाजिक बुराइयों की जड़ है बाल विवाह, चलेगा अभियान : CM नीतीश

Updated at : 07 Apr 2017 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
आधी सामाजिक बुराइयों की जड़ है बाल विवाह, चलेगा अभियान : CM नीतीश

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बाल विवाह को ‘‘आधी सामाजिक बुराइयों की जड़” बताते हुए इसके खिलाफ एक तेज अभियान चलाने की मांग की. एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि नीतीश कुमार ने सामाजिक कल्याण विभाग की एक समीक्षा बैठक में टिप्पणी की कि ‘‘आधी सामाजिक बुराइयों की जड़ बाल […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बाल विवाह को ‘‘आधी सामाजिक बुराइयों की जड़” बताते हुए इसके खिलाफ एक तेज अभियान चलाने की मांग की. एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि नीतीश कुमार ने सामाजिक कल्याण विभाग की एक समीक्षा बैठक में टिप्पणी की कि ‘‘आधी सामाजिक बुराइयों की जड़ बाल विवाह में निहित है” और अधिकारियों को इसके तथा दहेज व्यवस्था के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया.

मुख्यमंत्री ने सामाजिक कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं ग्रामीण विकास विभागों द्वारा संयुक्त रुप से चलाकर सामाजिक अभियान को व्यापक बनाने का निर्देश दिया. नीतीश ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सहित कई कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का भी जायजा लिया.

बैठक में सामाजिक कल्याण मंत्री मंजू वर्मा, विकास आयुक्त शिशिर सिन्हा, सामाजिक विकास विभाग की प्रधान सचिव बंदना किनी ने हिस्सा लिया और इसमें बाल विवाह रोकथाम अधिनियम, 2006 पर भी चर्चा की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन