जमुई से कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, AK-56 और ग्रेनेड बरामद

जमुई : बिहार के जमुई जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने जिले के साइया नयाडीह इलाके से सीपीआइ माओवादी मनोज दा को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कई हथियार और ग्रेनेड भी बरामद किये हैं. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस दौरान एक, एके-56 राइफल, 106 गोली, तीन डेटोनेटर, 2 […]
जमुई : बिहार के जमुई जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने जिले के साइया नयाडीह इलाके से सीपीआइ माओवादी मनोज दा को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कई हथियार और ग्रेनेड भी बरामद किये हैं. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस दौरान एक, एके-56 राइफल, 106 गोली, तीन डेटोनेटर, 2 ग्रेनेड और 2 मैगजीन जब्त किया है. इस गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मानकर चल रही है.
Bihar: Naxal apprehended from Jamui's Manikthan village in a joint operation by CRPF, Bihar police & SSB; arms and ammunition recovered pic.twitter.com/gup0IQP25F
— ANI (@ANI) April 4, 2017
बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ और बिहार पुलिस के साथ एसएसबी के जवानों की ओर से की गयी संयुक्त कार्रवाई में नक्सली मनोज दा को गिरफ्तार किया गया है. भारी मात्रा में हथियार मिलने से पुलिस की एजेंसियां अलर्ट हैं. जानकारी के मुताबिक पकड़े गये नक्सली से पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद ही इसके बाकी साथियों को भी गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जायेगी.
1 AK-56 rifle, 5 AK-56 magazines, 108 rounds of AK ammunition, 1 pistol, 2 grenades & 3 detonators recovered from Naxal apprehended in Bihar pic.twitter.com/W3lBIeBVVd
— ANI (@ANI) April 4, 2017
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




