ePaper

शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह को राज्यपाल और सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि

Updated at : 23 Mar 2017 4:07 PM (IST)
विज्ञापन
शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह को राज्यपाल और सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि

पटना : शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मुख्य राजकीय समारोह का आयोजन पटना के गांधी मैदान के निकट शहीद-ए-आजम भगत सिंह के प्रतिमा स्थल प्रांगण में आयोजित किया गया. राज्यपाल रामनाथ कोविंद एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहीद-ए-आजम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित […]

विज्ञापन

पटना : शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मुख्य राजकीय समारोह का आयोजन पटना के गांधी मैदान के निकट शहीद-ए-आजम भगत सिंह के प्रतिमा स्थल प्रांगण में आयोजित किया गया. राज्यपाल रामनाथ कोविंद एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहीद-ए-आजम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शत-शत नमन किया.

इस अवसर पर जदयू विधायक एवं पूर्व मंत्री श्याम रजक, राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव छोटू सिंह, कुलवंत सिंह सलूजा सहित अनेकों सामाजिक, राजनीतिक कार्यकता तथा गणमान्य व्यक्तियों ने शहीद-ए-आजम की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इस अवसर पर सशस्त्र पुलिस बल द्वारा शोक सलामी अर्पित कि गयी. उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद-ए-आजम स्व भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन