ePaper

यूपी के नतीजों का होगा बड़ा असर : जीतन राम मांझी

Updated at : 10 Mar 2017 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
यूपी के नतीजों का होगा बड़ा असर : जीतन राम मांझी

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह हिंदुस्तानी अवाम मोरचा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों का बिहार में बड़ा असर होगा. उत्तर प्रदेश में अगर भाजपा हारती है, तो बिहार में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद नीतीश कुमार को हटा सकते हैं और अपने बेटे तेजस्वी […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह हिंदुस्तानी अवाम मोरचा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों का बिहार में बड़ा असर होगा. उत्तर प्रदेश में अगर भाजपा हारती है, तो बिहार में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद नीतीश कुमार को हटा सकते हैं और अपने बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाने सकते हैं.

वहीं, अगर भाजपा की जीत हुई तो नीतीश कुमार खुद लालू प्रसाद का साथ छोड़ सकते हैं और भाजपा के समर्थन से मुख्यमंत्री बने रह सकते हैं. नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति में भी जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव में भाजपा ने बिहार के सहयोगियों को नहीं पूछा. ऐसे में यूपी में भाजपा की जीत व हार दोनों की जवाबदेही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की होगी. उन्होंने कहा कि हमारी वजह से ही बिहार में भाजपा को 53 सीटें मिल सकी थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन