नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने कहा, राजनीति में कभी नहीं आऊंगा, आध्यात्मिक जीवन जीयूंगा

Updated at : 25 Feb 2017 12:05 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने कहा, राजनीति में कभी नहीं आऊंगा, आध्यात्मिक जीवन जीयूंगा

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री व जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने आज एक क्षेत्रीय न्यूज चैनल से विशेष बातचीत करते हुए कहा कि राजनीति में जाने की उनकी कोई इच्छा नहीं है और वे आध्यात्मिक जीवन व्यतीत करेंगे. उन्होंने कहा कि वे राजनीति में कभी नहीं जायेंगे. उन्होंने […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री व जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने आज एक क्षेत्रीय न्यूज चैनल से विशेष बातचीत करते हुए कहा कि राजनीति में जाने की उनकी कोई इच्छा नहीं है और वे आध्यात्मिक जीवन व्यतीत करेंगे. उन्होंने कहा कि वे राजनीति में कभी नहीं जायेंगे. उन्होंने कहा है कि इस संबंध में उन्होंने अपने पिता को बता दिया है.

निशांत कुमार का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब बिहार के प्रमुख राजनेताओं की अगली पीढ़ी के सत्ता व पार्टी संभालने पर चर्चा व विमर्श चल रहा है. राबड़ी देवी ने दो दिन पहले कहा है कि उनके बेटे तेजस्वी यादव में मुख्यमंत्री बनने के सारे गुण हैं. वहीं, लालू प्रसाद नेबच्चोंकेनेतृत्व के सवाल पर कल ही कहा है कि उनकी व नीतीश कुमार की उम्र हो चली है और अब भविष्य बच्चों का है.

मालूम हो लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी व तेज प्रताप के अलावा रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान भी राजनीति में सक्रिय हैं. वे जमुई से सांसद हैं और लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं. जबकि लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं, जबकि बड़े बेटे तेजप्रताप राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हैं.

निशांत कुमार ने आज कहा कि वे उनकी राजनीति में न तो रुचि है और न ही उसकी जानकारी है. उन्होंने कहा कि उनके पिता ने हमेशा बिहार की सेवा की है. वे बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद से लगातार बिहार के विकास के लिए काम करते रहे हैं और ईश्वर ने उन्हें इसके लिए आशीर्वाद दिया है.

नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने के पत्रकार के सवाल पर निशांत कुमार ने कहा कि अगर देश की जनता चाहेगीऔरईश्वर काआशीर्वाद होगा तो वे अवश्यप्रधानमंत्रीबनेंगेऔर इस रूप में भी वे देश की सेवा करेंगे. उन्होंने कहा कि उनके पिता के पास विजन है. आज नीतीश कुमार की पत्नी स्वर्गीय मंजू सिन्हा की जयंती है. उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने आज नीतीशकुमारव उनके बेटे निशांत पटना के कंकड़बाग कॉलोनी स्थितउनकीस्मृति में बनाये गये पार्क पहुंचे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन