ePaper

दो सगी बहनों को फेसबुक पर फेक ID बना कर रहा परेशान

Updated at : 07 Feb 2017 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
दो सगी बहनों को फेसबुक पर फेक ID बना कर रहा परेशान

पटना : बिहार के पटना में दो सगी बहनों को फेसबुक पर फेक आइडी बना कर परेशान किया जा रहा है. मीठापुर निवासी दोनों सगी बहनें एक निजी प्रतिष्ठित स्कूल में शिक्षिका हैं. दोनों के नाम पर फेसबुक पर फेक आइडी बना कर अश्लील वीडियो अपलोड कर उसके दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों को भेजे जा […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के पटना में दो सगी बहनों को फेसबुक पर फेक आइडी बना कर परेशान किया जा रहा है. मीठापुर निवासी दोनों सगी बहनें एक निजी प्रतिष्ठित स्कूल में शिक्षिका हैं. दोनों के नाम पर फेसबुक पर फेक आइडी बना कर अश्लील वीडियो अपलोड कर उसके दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों को भेजे जा रहे हैं.

इससे परेशान दोनाें बहनें सोमवार को महिला हेल्पलाइन में इसको लेकर शिकायत दर्ज करायी. दोनों बहनों ने बताया कि फेसबुक एकाउंट पर एक युवक द्वारा फेक आइडी बना कर अश्लील वीडियो अपलोड किये जा रहे हैं.
बहनों की छवि खराब करने की साजिश
उन्होंने बताया कि वे पेशे से शिक्षिका हैं. कुछ समय पहले उसकी छोटी बहन की दोस्ती बिहारशरीफ निवासी युवक से हुई थी. वह वर्तमान में एमबीए की पढ़ाई कर रहा है. दोस्ती के दौरान उसने उसकी कई तसवीरें लीं, जो उसके मोबाइल में है. अब उन तसवीरों का वह गलत इस्तेमाल कर रहा है. फोटोशॉप में उन तसवीरों में बदलाव कर उसे अश्लील रूप देकर फेसबुक पर अपलोड किया जा रहा है, ताकि हम बहनों की छवि खराब हो. इस पर महिला हेल्पलाइन की परियोजना प्रबंधक प्रमिला कुमारी ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते उस युवक को फोन किया.
इस पर युवक के बिहारशरीफ होने की बात बतायी गयी. महिला हेल्पलाइन ने नालंदा जिले के महिला हेल्पलाइन को फोन कर युवक के बारे में जानकारी दी है, ताकि बिहारशरीफ से युवक को पटना हेल्पलाइन कार्यालय भेजा जा सके. युवक को बुधवार को कार्यालय बुलाया गया है, ताकि युवक से बात कर मामले की जांच की जा सके और बहनों को न्याय मिल सके.
मासूम के साथ छेड़खानी
पटना : पढ़ाने की आड़ में पांच साल की बच्ची से शिक्षक पुनीत द्वारा छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था. इस बात की जानकारी परिजनों को भी नहीं थी. लेकिन सोमवार को बच्ची के पिता ने छेड़खानी करते देख दिया और फिर उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. यह घटना पीरबहोर थाने के भंवर पोखर इलाके की है. बताया जाता है कि शिक्षक एक साल से बच्ची को पढ़ा रहा था. इस दौरान वह शिक्षक की मर्यादा को भूल कर उसके शरीर से छेड़छाड़ करने लगा. यह सिलसिला काफी दिनो से चल रहा था और घर के अंदर किसी को इसकी जानकारी नहीं थी. लेकिन आज संयोगवश उसके पिता स्टडी रूम में चले आये और उसकी हरकत को देख लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन