बिहार का इतिहास बेजोड़, कुछ लोग कर रहे हैं दुष्प्रचार : नीतीश

पटना : मुख्यमंत्री कुमार ने कहा कि बिहार का इतिहास और यहां की आतिथ्य परंपरा बेजोड़ है. प्रकाश पर्व और मानव शृंखला के बाद बिहार और बिहारियों का मान और बढ़ा है, लेकिन बिहार में रहने वाले गिनती के लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं. पता नहीं इसमें उनको किया आनंद आता है. बिहार का असली […]
मुख्यमंत्री शनिवार को गांधी मैदान में 14 फरवरी तक चलने वाले सीआरडी द्वारा आयोजित पुस्तक मेला का उद्घाटन कर रहे थे. इस मौके पर उन्होंने आयोजकों से कहा कि अगले साल होनेवाले 25 वें पुस्तक मेला का अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजित करें, सरकार सभी तरह का सहयोग करेगी. उन्होेंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी करनेवालों पर कार्रवाई होगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना पुस्तक मेला की विशिष्ट पहचान रही है. इतने लोग किसी पुस्तक मेला में नहीं आते. सोशल मीडिया और इंटरनेट के जमाने में जब लोगों की पुस्तक खरीदने में दिलचस्पी घटी है वैसे में भी बिहारियों की दिलचस्पी पुस्तक खरीदने में है. पुस्तकों के प्रति दिलचस्पी हमारे जेहन और स्वभाव में है. बिहार का इतिहास गौरवशाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




