नीतीश पांच को करेंगे लवाईच-रामपुर बराज का उद्घाटन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2017 7:49 AM
मसौढ़ी : धनरूआ प्रखंड के दरधा नदी पर लवाईच-रामपुर के पास बराज बन कर तैयार है. पांच फरवरी को इस बराज का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उद्घाटन के पश्चात लोगों की चिरप्रतिक्षित मांग पूरी हो जायेगी. इधर इस बराज के उद्घाटन को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है .जल संसाधन विभाग के अलावा जिला प्रशासन […]
मसौढ़ी : धनरूआ प्रखंड के दरधा नदी पर लवाईच-रामपुर के पास बराज बन कर तैयार है. पांच फरवरी को इस बराज का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उद्घाटन के पश्चात लोगों की चिरप्रतिक्षित मांग पूरी हो जायेगी. इधर इस बराज के उद्घाटन को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है .जल संसाधन विभाग के अलावा जिला प्रशासन व अनुमंडल प्रशासन के आलाधिकारियों की टीम युद्ध स्तर पर तैयारी को अंतिम रूप देने में लगी हैनवनिर्मित बराज से दक्षिण कुछ ही दूरी पर मंच बनाया गया है, जहां से मुख्यमंत्री उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे .मंच से पश्चिम कुछ दूरी पर दो हैलीपैड के निर्माण को अंतिम रूप दिया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










