ePaper

सरस्वती पूजा पर बन रहा पंच महायोग का अनोखा संयोग, जानें क्या होगा लाभ

Updated at : 01 Feb 2017 7:12 AM (IST)
विज्ञापन
सरस्वती पूजा पर बन रहा पंच महायोग का अनोखा संयोग, जानें क्या होगा लाभ

पटना : आज सिद्धि योग में मां सरस्वती की पूजा होगी. ज्योतिषियों के अनुसार जिस दिन पंचमी तिथि सूर्योदय और दोपहर के बीच में व्याप्त रहती है, उस दिन को सरस्वती पूजा के लिए उपयुक्त माना जाता है. एक फरवरी को पंचमी तीन 3:41 बजे से लेकर दो फरवरी को 2:20 बजे तक है.वसंत पंचमी […]

विज्ञापन
पटना : आज सिद्धि योग में मां सरस्वती की पूजा होगी. ज्योतिषियों के अनुसार जिस दिन पंचमी तिथि सूर्योदय और दोपहर के बीच में व्याप्त रहती है, उस दिन को सरस्वती पूजा के लिए उपयुक्त माना जाता है. एक फरवरी को पंचमी तीन 3:41 बजे से लेकर दो फरवरी को 2:20 बजे तक है.वसंत पंचमी के दिन किसी भी समय मां सरस्वती की पूजा की जा सकती है. लेकिन, ज्योतिषियों के अनुसार पूर्वाह्न का समय पूजा के लिए श्रेष्ठ माना जाता है. पंडित अमित माधव जी कहते हैं कि सिद्धि योग के कारण दिन के दूसरे पहर से लेकर रात के 11 बजे के बाद तक पूजा की जा सकती है. इसके पहले भी अपनी सुविधा के अनुसार पूजा की जा सकती है.
शिशुओं का विद्यारंभ कराने का अवसर : वसंत पंचमी के ही दिन शिशुओं के विद्यारंभ कराने का शुभ अवसर भी है. ब्राह्मणों की ओर से पहला अक्षर लिखना सिखाया जाता है. विद्या आरंभ करने के लिए यह दिन काफी शुभ माना जाता है, इसलिए माता-पिता आज ही के दिन शिशु को मां सरस्वती के आशीर्वाद के साथ विद्या आरंभ कराते हैं. सभी विद्यालयों में आज के दिन सुबह के समय मां सरस्वती की पूजा की जाती है. सरस्वती पूजा का जो मुहूर्त दिया गया है, उस समय पंचमी तिथि और पूर्वाह्न दोनों ही व्याप्त होते हैं. वैसे तो पूरे दिन ही पंचमी तिथि का मुहूर्त है, परंतु मां सरस्वती की पूजा स्थिर लग्न में शुभ माना जाता है और स्नान दान करना उत्तम फलदायक होता है.
शुभ मुहूर्त
सुबह : 07:26 से 08:58 बजे तक
दोपहर : 12:05 से 02:02 बजे तक
शाम : 06:33 से 08:47 बजे तक
मां सरस्वती की पूजन विधि
सुबह स्नान करके पीले या सफेद वस्त्र पहनें और उत्तर-पूर्व दिशा में मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित करें. इसके बाद सफेद चंदन, पीले और सफेद फूल अर्पित करनी चाहिएं. पंचामृत से मां को भोग लगाना चाहिए. कुछ लोग इस दिन खीर का भोग भी लगाते हैं. वसंत पंचमी का दिन मां सरस्वती को समर्पित है .और इस दिन मां की पूजा-अर्चना की जाती है. मां सरस्वती को ज्ञान, संगीत, कला, विज्ञान और शिल्प कला की देवी माना जाता है. इस दिन भक्त लोग, ज्ञान प्राप्ति और सुस्ती, आलस्य व अज्ञानता से छुटकारा पाने के लिए देवी सरस्वती की उपासना भी करते हैं.
सरस्वती पूजा को लेकर कड़ी की गयी सुरक्षा व्यवस्था
सरस्वती पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मंगलवार रात से ही कड़ी कर दी गयी है. देर रात तक वाहनों की चेकिंग की गयी. मंगलवार को एसएसपी मनु महाराज की अध्यक्षता में सिटी एसपी मध्य चंदन कुमार कुशवाहा और क्षेत्र के डीएसपी व थानाध्यक्ष की बैठक हुई. इसमें सरस्वती पूजा को लेकर हर चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती का प्लान बना. सभी डीएसपी और थानाध्यक्ष को अपने-अपने थाना क्षेत्र में निगाह रखने के निर्देश दिये गये.हर पंडाल के आयोजनकर्ताओं का नाम व फोन नंबर रखने का निर्देश दिया गया है. प्रतिमा विसर्जन के दौरान भी जुलूस पर नजर रखने के आदेश मिले. इस दौरान कोई भी हथियार पंडाल प्रशासन को रखने की इजाजत नहीं होगी. बाइकर्स गैंग पर लगाम लगाने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन