राज्यपाल रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री नीतीश ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jan 2017 4:44 PM
पटना : बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा नमन किया. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के हुतात्माओं की स्मृति में मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किये जाने के लिए पटना के गांधी घाट पर आज आयोजित […]
पटना : बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा नमन किया. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के हुतात्माओं की स्मृति में मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किये जाने के लिए पटना के गांधी घाट पर आज आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पचक्र अर्पित कर राष्ट्रपिता एवं हुतात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की.
इस अवसर विशेष पर सशस्त्र पुलिस द्वारा सलामी दी गयी तथा दो मिनट का मौन रखकर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के हुतात्माओं की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर बिहार विधान सभा के प्रतिपक्ष के नेता प्रेम कुमार और अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










