ePaper

''सिंघम'' नाम से फेमस इस IPS अफसर ने बिहार को कहा बॉय-बॉय, अब मुंबई में दिखायेंगे अपनी ''दबंगई''

Updated at : 13 Jan 2017 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
''सिंघम'' नाम से फेमस इस IPS अफसर ने बिहार को कहा बॉय-बॉय, अब मुंबई में दिखायेंगे अपनी ''दबंगई''

पटना : बिहारमेंफिल्मी किरदार ‘सिंघम’ नाम से फेमस आइपीएस अफसर शिवदीप वामन राव लांडेअब महाराष्ट्र में अपना योगदान देंगे. शिवदीप लांडे को मुंबई में एंटी नारकोटिक्स सेल में डीसीपी पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. इससे पहले वे बिहार के अररिया, पूर्णिया, मुंगेर समेत अन्य जिलों में अपना योगदानदेकरसुर्खियों में रहे थे. किसान परिवार में […]

विज्ञापन

पटना : बिहारमेंफिल्मी किरदार ‘सिंघम’ नाम से फेमस आइपीएस अफसर शिवदीप वामन राव लांडेअब महाराष्ट्र में अपना योगदान देंगे. शिवदीप लांडे को मुंबई में एंटी नारकोटिक्स सेल में डीसीपी पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. इससे पहले वे बिहार के अररिया, पूर्णिया, मुंगेर समेत अन्य जिलों में अपना योगदानदेकरसुर्खियों में रहे थे.

किसान परिवार में जन्मे लांडे 2006 बैच के IPS अफसर
आइपीएस शिवदीप वामन लांडेकाजन्म महाराष्ट्र के अकोला जिले के परसा गांव में एक किसान परिवार में हुआ था. शिवदीप दो भाइयों में से बड़े हैं. इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मुंबई में रहकरसिविलसेवा परीक्षा की तैयारी की थी.इसीबीच यूपीएससीकीपरीक्षा में उनका चयन हो गयाऔर 2006 में उन्होंने आइपीएस ज्वाइन किया.

महाराष्ट्र में मंत्री विजय शिवतारे की बेटी से हुई शादी
शिवदीप की शादी महाराष्ट्र के मंत्री विजय शिवतारे की बेटी ममता से हुई है. एक दोस्त के घर पर आयोजित पार्टी में शिवदीप और ममता की पहली मुलाकात हुई. यह मुलाकात आगे चलकर पहले प्यार में बदल गयी. इसके बाद दोनों ने 2 फरवरी 2014 को शादी कर ली. दोनों की एक बेटी भी है. ममता ने मुंबई में ही पढ़ाई किया है.

बिहारकेमुंगेर में हुई थी लांडे की पहली नियुक्ति
बिहार कैडर के अधिकारी लांडे की पहली नियुक्ति मुंगेर जिले के नक्सल प्रभवित जमालपुर में हुई थी. पटना में अपने कार्यकाल के दौरान अपनी अनोखी कार्यशैली की वजह से शिवदीप पूरे देश में मशहूर हो गये. हालांकि उनका बार-बार ट्रांसफर किया जाता रहा. पटना से जब उनका अररिया ट्रांसफर हो गया तो भी लोगों की दीवानगी उनके प्रति कम नहीं हुई है. लड़कियों के फोन और एसएमएस उनको आने लगे. इस पर शिवदीप का कहना था, लोगों का भरोसा मुझ पर है, इसलिए वे मुझे फोन या एसएमएस करते हैं. उनके मुताबिक मीडिया ने उन्हें ‘दबंग’ पुलिस अधिकारी की छवि जरूर दी है, लेकिन वह दबंग नहीं हैं.

सैलरी का 60 फीसदी हिस्सा एनजीओ को कर देतेहैंदान
बताया जाता है कि शिवदीप लांडे अपनी ड्यूटी पर जितना सख्त नजर आते हैं, वह उतने ही विनम्र हैं. वह अपनी सैलरी का 60 फीसदी हिस्सा एनजीओ को दान कर देते हैं. इसके अलावा कई सामाजिक कार्यों में भी वह सहयोग करते हैं. उन्होंने कई गरीब लड़कियों की सामूहिक शादी भी करवाई है. लड़कियों की सुरक्षा के लिए काम किया है.

पटना में मनचलों को खूब सबक सिखाया
पटना कार्यकाल के दौरान शिवदीप ने मनचलों को खूब सबक सिखाया. लड़कियां खुद को सुरक्षित महसूस करने लगी थी. छात्राओं के मोबाइल में उनका नंबर जरूर होता था. एक बार पटना में शहर के बीचों-बीच तीन शराबी एक लड़की को छेड़ रहे थे. उसने शिवदीप को फोन किया. उन्होंने लड़की को बचाकर मनचलों को गिरफ्तार कर लिया.

राेहतास में खनन माफियाओं की उड़ा दी थी नींद
रोहतास कार्यकाल के दौरान शिवदीप ने खनन माफियाओं की नींद उड़ा दी थी. फिल्मी अंदाज में उन्होंने खुद जेसीबी चलाकर अवैध स्टोन क्रेशरों को नष्ट करना शुरू किया तो माफियाओं में हड़कंप मच गया. इस अभियान के बाद उनका ट्रांसफर कर दिया गया. लेकिन वह जहां भी रहते हैं, अपराध से समझौता नहीं करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन