Result Scam : बच्चा राय को जमानत नहीं कोर्ट ने मांगी केस डायरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : पटना हाइकोर्ट ने टापर्स घोटाले के मुख्य अभियुक्त व वैशाली के बिशुनदेव राय कॉलेज के प्राचार्य बच्चा राय को कोई राहत नहीं दी. जस्टिस वीरेंद्र कुमार के कोर्ट ने बुधवार को बच्चा राय की जमानत याचिका की सुनवाई की. सुनवाई के बाद कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी उपलब्ध कराने को कहा. केस […]
विज्ञापन
पटना : पटना हाइकोर्ट ने टापर्स घोटाले के मुख्य अभियुक्त व वैशाली के बिशुनदेव राय कॉलेज के प्राचार्य बच्चा राय को कोई राहत नहीं दी. जस्टिस वीरेंद्र कुमार के कोर्ट ने बुधवार को बच्चा राय की जमानत याचिका की सुनवाई की. सुनवाई के बाद कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी उपलब्ध कराने को कहा. केस डायरी आने के बाद अगली सुनवाई होगी. इस मामले में बच्चा राय कई माह से जेल में बंद है.
बिहार बोर्ड में हुए टॉपर घोटाले में बच्चा राय के कॉलेजों की सबसे बड़ी भूमिका रही. बच्चा राय बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों से मिलकर रिजल्ट घोटाला कराता था. रूबी राय के सामने आने के बाद बच्चा राय को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था. बच्चा राय अभी जेल में बंद है. एसटीएफ मामले की जांच कर रही है. इस घोटाले से जुड़े लगभग सभी लोगों को एसटीएफ जेल भेज चुकी है. मामले की सुनवाई लगातार कोर्ट में जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










