गया रोडरेज : रॉकी के भाई जैकी को पटना HC से मिली जमानत

Published at :09 Jan 2017 3:02 PM (IST)
विज्ञापन
गया रोडरेज : रॉकी के भाई जैकी को पटना HC से मिली जमानत

पटना : गया के आदित्य सचदेवा हत्याकांड के आरोपी रॉकी यादव के भाई जैकी यादव को पटना हाइकोर्ट से जमानत मिल गयी है. रोडरेज में हुए आदित्य की हत्या के बाद रॉकी यादव के साथ जैकी यादव भी जेल में था. जैकी यादव पर रॉकी यादव को बचाने और भगाने के अलावा कई और आरोप […]

विज्ञापन

पटना : गया के आदित्य सचदेवा हत्याकांड के आरोपी रॉकी यादव के भाई जैकी यादव को पटना हाइकोर्ट से जमानत मिल गयी है. रोडरेज में हुए आदित्य की हत्या के बाद रॉकी यादव के साथ जैकी यादव भी जेल में था. जैकी यादव पर रॉकी यादव को बचाने और भगाने के अलावा कई और आरोप लगे थे. पटना हाइकोर्ट ने जैकी यादव को आज जमानत दे दी है. इससे पूर्व गत शुक्रवार 6 जनवरी को हत्याकांड के आरोपी रॉकी यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली थी. सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान हालांकि रॉकी यादव के वकील ने भरपूर प्रयास किया था कि रॉकी यादव को राहत मिले. वकील ने कोर्ट से अपील की थी और कहा था कि रॉकी यादव को जेल में रखना ठीक नहीं है. गौरतलब हो कि इसी मामले में पटना हाइकोर्ट ने रॉकी यादव को जमानत दे दी थी. उसके बाद रॉकी यादव की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गयी थी. सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले पर दो सप्ताह बाद सुनवाई करेगा. हालांकि पिछली सुनवाई में भी सुप्रीम कोर्ट ने रॉकी यादव के जमानत पर रोक लगा दी थी.

रॉकी यादव के वकील द्वारा सुप्रीम कोर्ट से यह अपील किये जाने के बाद कि इस मामले की सुनवाई जल्द की जाये, कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा था कि इस मामले की सुनवाई में कोई जल्दी बाजी नहीं है. रॉकी यादव के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में दिये अपने जवाब में कहा था कि रॉकी यादव के खिलाफ कोई गवाह नहीं है. इनके खिलाफ किसी ने गवाही नहीं दी है. उस आधार पर रॉकी यादव बेगुनाह है और उसे जेल में रखने का कोई बेस नहीं है. रॉकी यादव व्यवसायी पुत्र आदित्य सचदेवा की हत्या का आरोपी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन