बांसुरी बजा तेज प्रताप ने मनाया नववर्ष
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े पुत्र व राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने अनोखे रूप में नववर्ष मनाया. उन्होंने अपने आवास से दूर गोशाला में कृष्ण का रूप धारण कर गायों के बीच बांसुरी बजाया. हवाई चप्पल, धोती, कुर्ता, त्रिपुंड चंदन के साथ सॉल और माथे पर पगड़ी में मोर […]
विज्ञापन
पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े पुत्र व राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने अनोखे रूप में नववर्ष मनाया. उन्होंने अपने आवास से दूर गोशाला में कृष्ण का रूप धारण कर गायों के बीच बांसुरी बजाया. हवाई चप्पल, धोती, कुर्ता, त्रिपुंड चंदन के साथ सॉल और माथे पर पगड़ी में मोर का पंख लगाकर बांसुरी बजाते हुए उन्होंने फोटोग्राफरों को अपनी तस्वीर भी लेनी दी.
तेज प्रताप के मित्रों के अनुसार हाल ही में वह वृंदावन से लौटे हैं. वृंदावन में उन्हें वहां के संतों ने पगड़ी, चंदन, बांसुरी समेत अन्य सामान गिफ्ट दिया है.
साथ ही उन्हें इसे धारण कर गायों के बीच बांसुरी बजाने का सुझाव दिया है. तेज प्रताप ने संतों के कहे अनुसार नववर्ष पर वृंदावन में मिले परिधान धारण कर गायों के बीच बांसुरी बजाया. वहीं, इसके पूर्व लालू प्रसाद के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोगों ने लालू प्रसाद के साथ-साथ तेज प्रताप को भी नववर्ष की बधाई दी. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव नववर्ष के माैके पर दिल्ली में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










