भाजपा की जमीन खरीद की जांच को लेकर जदयू ने दिया आवेदन

Published at :17 Dec 2016 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा की जमीन खरीद की जांच को लेकर जदयू ने दिया आवेदन

पटना : प्रदेश में कई जगहों पर भाजपा की ओर से पार्टी कार्यालय के लिए खरीदी गयी जमीन में लगी राशि की जांच के लिए जदयू ने आयकर विभाग में आवेदन दिया है. जदयू के मुख्य प्रवक्ता सह विधान पार्षद संजय सिंह, प्रवक्ता सह विधान पार्षद नीरज कुमार और प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने शुक्रवार […]

विज्ञापन
पटना : प्रदेश में कई जगहों पर भाजपा की ओर से पार्टी कार्यालय के लिए खरीदी गयी जमीन में लगी राशि की जांच के लिए जदयू ने आयकर विभाग में आवेदन दिया है. जदयू के मुख्य प्रवक्ता सह विधान पार्षद संजय सिंह, प्रवक्ता सह विधान पार्षद नीरज कुमार और प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने शुक्रवार को आवेदन दिया.
जदयू प्रवक्ताओं ने आवेदन के जरिये कहा है कि भाजपा ने कार्यालय खरीद के नाम पर बड़े पैमाने पर करोड़ों की जमीन खरीदी है. इसमें कालेधन का भी इस्तेमाल किया गया है. नोटबंदी से ठीक पहले कई जगहों पर जमीन की खरीदारी आशंकाओं को बल देता है. खरीदारी के कुछ मामलों में भुगतान आरटीजीएस के तहत किया गया. जबकि, कई ऐसे भी मामले हैं जिसमें भुगतान नकद किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन