ePaper

बिहार : भाजपा ने शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वाले नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की

Updated at : 15 Dec 2016 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : भाजपा ने शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वाले नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की

पटना : भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वाले महागठबंधन के नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. सुशील मोदी नेगुरुवारको यहां एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश में सत्ताधारी महागठबंधन :जदयू-राजद-कांग्रेस: के कुछ नेताओं द्वारा शराबबंदी कानून की ‘धज्जियां उड़ाने’ का आरोप लगाते हुए कहा […]

विज्ञापन

पटना : भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वाले महागठबंधन के नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. सुशील मोदी नेगुरुवारको यहां एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश में सत्ताधारी महागठबंधन :जदयू-राजद-कांग्रेस: के कुछ नेताओं द्वारा शराबबंदी कानून की ‘धज्जियां उड़ाने’ का आरोप लगाते हुए कहा कि इन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की सरकार में हिम्मत नहीं है.

सुशील मोदी ने पूछा कि शराबबंदी की सफलता के लिए मानव श्रृंखला के जरिए विश्व रिकार्ड बनाने में जुटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बतायें कि सत्ताधारी दल से जुड़े ऐसे कुछ विधायकों व नेताओं के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई हुई है. बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता सुशील ने पूछा कि क्या शराबबंदी कानून की सख्ती केवल आम लोगों के लिए है और सत्ताधारी दल के विधायकों व नेताओं को इससे छूट मिली हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन