ePaper

मसौढ़ी में दुष्कर्म का विरोध करने पर विवाहिता के वृद्ध पिता की निर्मम हत्या

Updated at : 07 Dec 2016 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
मसौढ़ी में दुष्कर्म का विरोध करने पर विवाहिता के वृद्ध पिता की निर्मम हत्या

पटना : बिहार की राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी में दुष्कर्म का विरोध कर रहे एक विवाहिता के पिता की पीट-पीट कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. विवाहिता के वृद्ध पिता अभी दो दिन पहले ही अपनी बेटी से मिलने उसके घर आये थे. उसका पति रोजगार की तलाश में बिहार से […]

विज्ञापन

पटना : बिहार की राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी में दुष्कर्म का विरोध कर रहे एक विवाहिता के पिता की पीट-पीट कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. विवाहिता के वृद्ध पिता अभी दो दिन पहले ही अपनी बेटी से मिलने उसके घर आये थे. उसका पति रोजगार की तलाश में बिहार से बाहर गया हुआ है. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मसौढ़ी के बांसडीह गांव में मंगलवार की देर रात करीब छह लोग घर में सो रही एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. इसकी भनक दूसरे कमरे में सो रहे विवाहिता के पिता को लगी, तो उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया. इस पर अपराधियों ने उनकी जमकर धुनाई कर दी. वृद्ध की इस कदर पिटाई की गयी, उनकी मौके पर ही मौत हो गयी.

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि वह घटना में शामिल आरोपियों की तलाश कर रही है. हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है. सभी आरोपी विवाहिता के गांव के ही रहने वाले बताये जा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन