निश्चय यात्रा का तीसरा चरण : पूर्णिया पहुंचे सीएम नीतीश, कल अररिया का करेंगे दौरा

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की निश्चय यात्रा का तीसरा चरण बुधवार से आरंभ हो रहा है. निश्चय यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री मंगलवार को हवाई मार्ग से पूर्णिया पहुंचे. यहां रात्रि विश्राम के बाद बुधवार को अररिया जायेंगे. चार दिनों की इस यात्रा के पहले दिनसीएमनीतीश बुधवार को अररियामें लोक सेवा कानून […]
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की निश्चय यात्रा का तीसरा चरण बुधवार से आरंभ हो रहा है. निश्चय यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री मंगलवार को हवाई मार्ग से पूर्णिया पहुंचे. यहां रात्रि विश्राम के बाद बुधवार को अररिया जायेंगे. चार दिनों की इस यात्रा के पहले दिनसीएमनीतीश बुधवार को अररियामें लोक सेवा कानून केंद्र का निरीक्षण के बाद जिले के एक गांव में जाकर वह घर-घर नल से जल और शौचालय योजना की शुरूआत करेंगे.
इसके बाद मुख्यमंत्री डीआरडीसी केंद्र का निरीक्षण करेंगे. फिर चेतना सभा में वह शराबबंदी से जुड़े लोगों को संबोधित करेंगे. इसके बाद जिला मुख्यालय में जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे. अररिया के बाद आठ दिसंबर को किशनगंज, नौ दिसंबर को पूर्णिया और 10 दिसंबर को कटिहार में आयोजित निश्चय यात्रा में शामिल होंगे.
इसके पहले मुख्यमंत्री पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर जिले में निश्चय यात्रा कर योजनाओं की समीक्षा की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




