ePaper

नोटबंदी के खिलाफ ममता बिहार में देंगी धरना

Updated at : 25 Nov 2016 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
नोटबंदी के खिलाफ ममता बिहार में देंगी धरना

पटना : नोटबंदी के खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बिहार में धरना देंगी. ममता बनर्जी पटना के गर्दनीबाग में 30 नवंबर को नोटबंदी के खिलाफ धरना पर बैठेंगी. इसकी जानकारी तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्षय व पूर्व रेल राज्यमंत्री मुकुल राय ने दी. बताया जाता है कि यह आंदाेलन उनके मिशन 2019 का […]

विज्ञापन

पटना : नोटबंदी के खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बिहार में धरना देंगी. ममता बनर्जी पटना के गर्दनीबाग में 30 नवंबर को नोटबंदी के खिलाफ धरना पर बैठेंगी. इसकी जानकारी तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्षय व पूर्व रेल राज्यमंत्री मुकुल राय ने दी. बताया जाता है कि यह आंदाेलन उनके मिशन 2019 का हिस्सा है.

मुकुल राय ने कहा कि नोटबंदी के विरोध में 30नवंबर को पटना में ममता सहित दर्जनों सांसद धरना देंगे. ममता बनर्जी का यह धरना उनके नोटबंदी के खिलाफ उस अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत वे बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे चुकी हैं. उन्होंने नोटबंदी के खिलाफ 28 नवंबर को आक्रोश का दिन घोषित किया है.

ममता बनर्जी अपने आंदोलन में सभी विपक्षी नेताओं व दलों को साथ लेकर चलने की रणनीति अपना रही हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रायकीमानेंतो इसके लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से आज ही बात हुई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी बात करने की कोशिश की जा रही है. राजनीतिक प्रेक्षककीमानेंतो ममता आगामी चुनाव में लोकसभा में अपनी उपस्थिति और मजबूत करना चाहती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन