ePaper

सिर्फ विरोध के लिए करते हैं विरोध, भाजपा के पास नहीं है कोई मुद्दा : आलोक मेहता

Updated at : 22 Nov 2016 3:15 PM (IST)
विज्ञापन
सिर्फ विरोध के लिए करते हैं विरोध, भाजपा के पास नहीं है कोई मुद्दा : आलोक मेहता

पटना : बिहार के सहकारिता मंत्री आलोक मेहता ने मंगलवार को शराबबंदी कानून पर विपक्षी दल भाजपा की ओर से दिये जा रहे बयानों को लेकर घेरा है. उन्होंने कहा कि फिलहाल भाजपा के पास कोई मुद्दा ही नहीं है. उन्होंने कहा कि इस समय भाजपा सिर्फ विरोध जताने के लिए ही विरोध कर रही […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के सहकारिता मंत्री आलोक मेहता ने मंगलवार को शराबबंदी कानून पर विपक्षी दल भाजपा की ओर से दिये जा रहे बयानों को लेकर घेरा है. उन्होंने कहा कि फिलहाल भाजपा के पास कोई मुद्दा ही नहीं है. उन्होंने कहा कि इस समय भाजपा सिर्फ विरोध जताने के लिए ही विरोध कर रही है. विधानसभा में मंगलवार को आयोजित बाल संसद के दौरान राजद नेता और सहकारिता मंत्री मेहता ने विपक्षी दल पर जमकर निशाना साधा.

वहीं, बिहार विधानसभा में आयोजित बाल संसद के बाद भाकपा माले के नेता राज्य सचिव कुणाल ने सरकार की शराबबंदी कानून पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि शराबबंदी को लेकर सरकार की नीयत साफ नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने सर्वदलीय बैठक से खुद को बाहर रखे जाने को लेकर भी सरकार को घेरने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि बतौर पार्टी अभी तक उन्हें सरकार की ओर से आहुत सर्वदलीय बैठक के लिए आमंत्रण नहीं दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन