फेसबुक फ्रेंड ने ब्लैकमेल किया तो फांसी लगाकर कर ली सुसाइड

पटना : बिहार के दानापुर में फेसबुक फ्रेंडके ब्लैकमेल से परेशान 21 साल की एक लड़की ने रविवार की रात फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना दानापुर थाने के अकलूचक मोड़ के समीप की है.मृतका के पिता के बयान पर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी अभिषेक कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. […]
पटना : बिहार के दानापुर में फेसबुक फ्रेंडके ब्लैकमेल से परेशान 21 साल की एक लड़की ने रविवार की रात फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना दानापुर थाने के अकलूचक मोड़ के समीप की है.मृतका के पिता के बयान पर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी अभिषेक कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
पुलिस ने बताया किलड़की का फेसबुक के जरिए अभिषेक कश्यप नामक युवक से प्यार हुआ थाऔर दोनों के बीच अक्सर फेसबुक पर चैटिंग होती थी. दोनों मोबाइल पर भीघंटों बात करते थे.हालही में लड़की के पिता नेबेटी की शादी आरा में रहने वाले एक युवक से ठीक कर दी. शादी अगले महीने होने वाली थी.लड़की की शादी के बारे में जब अभिषेक को पता लगा तो वह उसे परेशान करने लगा. बाद में वह धमकी देने पर भी उतर गया.
पुलिस को दिये बयान में मृतका के पिता ने कहा है कि धमकी मिलने के बाद पूजा परेशान रहने लगी. हाल में ही अभिषेक ने पूजा की अंतरंग तस्वीरें उसके होने वाले पति व उसके परिजनों को वाट्सएप पर भेज दिया था. इससे दोनों परिवारों के बीच होने वाली शादी को लेकर खटास पैदा हो गया था. जिसको लेकर परेशानलड़की ने रविवार की रात अपने कमरे में दुपट्टे से लटककर जान दे दी. शुरुआती छानबीन में लड़की के कमरे से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. फिलहाल पुलिस अभिषेक की तलाश में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




